Jabalpur News: बरगी हिल्स कॉम्प्लेक्स में चोरी, दीवार तोड़कर किराना दुकान से 40 हजार का माल पार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना तिलवारा क्षेत्र अंतर्गत बरगी हिल्स कॉम्प्लेक्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने किराना दुकान को निशाना बनाया। पीड़ित कमलेश कुमार गुप्ता (56 वर्ष), निवासी लिंक रोड गढ़ा फाटक लार्डगंज ने पुलिस को बताया कि उनकी बरगी हिल्स कॉम्प्लेक्स में दुकान नंबर 1 है, जिसे वे किराये पर लेकर किराना दुकान संचालित करते हैं। रोजाना की तरह रात लगभग 11 बजे उन्होंने दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। 

सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के साइड की दीवार टूटी हुई थी और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से करीब 40 हजार रुपये कीमत का किराना सामान चोरी हो चुका है। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post