MP News: 100 से अधिक डिप्टी कलेक्टरों और संयुक्त कलेक्टरों के तबादले; जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर जैसे बड़े जिलों में व्यापक फेरबदल ; देखे सूची

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 100 से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और प्रभारी अधिकारी स्तर के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। 

इस तबादला सूची में जबलपुर जिला विशेष रूप से केंद्र में रहा। जबलपुर में कई नए अधिकारी पदस्थ किए गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को यहां से अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। 

संयुक्त कलेक्टर जबलपुर के रूप में मदन सिंह रघुवंशी को पदस्थ किया गया है, जो पूर्व में सीहोर में संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। उनके प्रशासनिक अनुभव और क्षेत्रीय समझ से जबलपुर में विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

संयुक्त कलेक्टर जबलपुर के रूप में ही श्रीमती ज्योति परस्ते को शहडोल से स्थानांतरित किया गया है, जिनके कार्यकाल के दौरान शहडोल में कई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ था।

संयुक्त कलेक्टर जबलपुर के रूप में सुश्री शिवाली सिंह की पदस्थापना की गई है, जो पूर्व में मंदसौर में सेवाएं दे रही थीं। उनकी प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण नगरीय जिले में दायित्व सौंपा गया है।

संयुक्त कलेक्टर जबलपुर बनाए गए हैं श्रेयस गोखले, जो पहले सीहोर में पदस्थ थे। वे तेजतर्रार प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं और शहरी मामलों में गहरी पकड़ रखते हैं।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जबलपुर के रूप में रूपेश रत्न सिंघई को भेजा गया है, जो पूर्व में छतरपुर में थे। उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जिससे जिले में नियोजन और कानून व्यवस्था को बेहतर करने की अपेक्षा की जा रही है।

वहीं कुलदीप पाराशर को जबलपुर से सागर स्थानांतरित किया गया है और छोटे गिरी गोस्वामी को अलीराजपुर से जबलपुर भेजा गया है। 

इस आदेश में कई अन्य प्रमुख स्थानांतरण भी किए गए हैं, जैसे कि नगर निगम, राजस्व मंडल, गृह निर्माण मंडल, पर्यटन विकास निगम, स्वास्थ्य सेवाएं और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी। सरकार ने इस फेरबदल के जरिए स्पष्ट संकेत दिए हैं कि विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय संतुलन और अनुभवजन्य नेतृत्व पर बल दिया जा रहा है।

देखे सूची : 








Post a Comment

Previous Post Next Post