MP News: नरसिंहपुर में व्यापारी की पिटाई से बवाल, पुलिस पर पिटवाने और वीडियो बनाने का आरोप, टीआई प्रियंका केवट सहित पुलिसकर्मी लाइन अटैच ; देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु नरसिंहपुर। करेली में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्थानीय व्यापारी की पुलिस जवानों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। व्यापारी को लात-घूंसे मारे गए, घसीटा गया और यह सब घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिलेभर में आक्रोश फैल गया।

पार्किंग विवाद से शुरु हुआ मामला

जानकारी के अनुसार व्यापारी राजन यादव बैंक में काम से गए थे। पार्किंग को लेकर थाना प्रभारी प्रियंका केवट से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी विवाद के चलते टीआई ने पुलिसकर्मियों को पिटाई के लिए उकसाया और खुद अपने मोबाइल से पूरा वीडियो भी बनाया।

पिटाई का वीडियो वायरल, लोगों ने थाने का घेराव किया

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हजारों की संख्या में व्यापारी और आमजन थाने के बाहर जमा हो गए। लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। आक्रोश इतना बढ़ा कि व्यापारियों ने मंगलवार को पूरी मंडी बंद कर दी और अनाज की खरीदी-बिक्री रोक दी।

व्यापारी एसोसिएशन का अल्टीमेटम

ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन ने साफ कहा है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक मंडी में अनाज की खरीदी-बिक्री नहीं होगी। इसी बीच पूर्व विधायक संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों का समर्थन किया।

एएसपी ने जांच के दिए निर्देश

एएसपी भूरिया ने कहा कि वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की तथ्यात्मक जांच की जाएगी। उच्च अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

पुलिसकर्मी लाइन अटैच

आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले में टीआई प्रियंका केवट सहित पुलिसकर्मी अमित यादव, नारायण चौधरी, अमरीश पाठक और देवेंद्र ठाकुर को लाइन अटैच कर दिया गया है।

जबलपुर में टीआई प्रियंका केवट जब पदस्त रही तब भी विवादों में रही है वह जबलपुर के belbagh थाने में थी तब साथी पुलिस कर्मी से उनका विवाद हो गे था 

जबलपुर में पदस्थ रहते हुए भी विवादों में रही थीं टीआई 

नरसिंहपुर में व्यापारी की सरेआम पिटाई प्रकरण के बाद टीआई प्रियंका केवट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उनका नाम विवादों से जुड़ा हो। जबलपुर में पदस्थ रहने के दौरान भी वह चर्चा में रही थीं।जब टीआई प्रियंका केवट जबलपुर के बेलबाग थाने में पदस्थ थीं, तब भी उनके साथी पुलिस कर्मियों से विवाद की स्थिति बन गई थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post