Jabalpur News: फायर आर्म्स सहित युवक गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माढ़ोताल पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर पाटन बायपास से नीलकमल ढाबा की ओर कटंगी बायपास सर्विस रोड, सीएट राजू टायर सर्विस सेंटर के पास खड़ा है। सूचना पर दबिश दी गई तो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

पूछताछ में उसकी पहचान अमन दाहिया (23 वर्ष), निवासी ग्राम आगासोद थाना पाटन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देशी कट्टा और जेब से दो कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से और किस माध्यम से प्राप्त किए गए। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक मुनीम मर्सकोले, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश बाजनघाटे, पुष्पराज जाट, राहुल सिंह और आशीष प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post