वृष राशि वालों की अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और यदि किसी को पैसे दिए थे तो वापस मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के रिश्तों में चल रही कड़वाहट खत्म होगी, लेकिन पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है और किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें।
मिथुन राशि के जातकों को आज हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और बड़ों का सहयोग मिलेगा। मां की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी।
कर्क राशि वालों को आज निवेश से लाभ मिलेगा। काम बढ़ने पर कारोबार में नए लोगों को जोड़ना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में खर्च सोच-समझकर करें, क्योंकि उतार-चढ़ाव से मन अशांत हो सकता है।
सिंह राशि के जातकों के प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है, लेकिन जोखिम न लें। व्यापार में सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, हालांकि मनमौजी स्वभाव परेशानी दे सकता है।
कन्या राशि वालों का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नया पद मिलने से खुशी मिलेगी। घर की मरम्मत या नवीनीकरण शुरू कर सकते हैं। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। किसी विवाद के चलते कानूनी कदम उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में सावधान रहना होगा। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें। संतान से खुशी मिलेगी और भक्ति भाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। योग और व्यायाम से टेंशन से राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए नौकरी में दिन अच्छा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में विवाह संबंधी बाधा दूर होगी।
धनु राशि वालों की आय बढ़ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही न करें। यात्रा पर जा रहे हैं तो कीमती सामान का ध्यान रखें।
मकर राशि के लिए आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का दिन रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में शुभ कार्यक्रम होगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
कुंभ राशि वालों को आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव फायदेमंद रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई कानूनी मामला खत्म हो सकता है। अपने काम को लेकर आपको आत्मनिर्भर रहना होगा।
मीन राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। परिवार में विवाद से बचना होगा, तभी शांति बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालेंगे। निवेश सोच-समझकर करें। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है।