वृष राशि के जातक आज शौक और मौज के लिए खरीदारी कर सकते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। कोई मित्र खुशखबरी ला सकता है और खोई वस्तु मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा।
मिथुन राशि वालों के लिए निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। बुद्धि और विवेक से विरोधियों को मात देंगे। पुराना रोग उभर सकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे और रुका काम पूरा होगा। किसी परिजन से सलाह मिलेगी और लिया गया कर्ज लौटाना पड़ सकता है।
कर्क राशि के जातकों की सेहत बिगड़ सकती है, पेट का ख्याल रखें। बिजनेस में आधुनिक बदलाव लाभ देंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। संतान की संगति पर ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। मित्र और परिवार सहयोग करेंगे। बजट बनाकर चलना जरूरी है। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। विद्यार्थी मानसिक बोझ से मुक्त होंगे।
कन्या राशि वालों की निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ तालमेल बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। बिना वजह क्रोध से बचें। भाई-बहनों को दी गई सलाह मान ली जाएगी। ससुराल पक्ष से उधार धन वापस मिलेगा। बड़े प्रोजेक्ट का अवसर मिलेगा।
तुला राशि के लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे। नए विचारों से घर का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी इच्छा की पूर्ति संभव है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे।
वृश्चिक राशि वालों के लिए खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई समस्या आ सकती है। धन-धान्य में वृद्धि होगी, लेकिन बिजनेस का काम अटक सकता है। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। पुराना लेन-देन परेशानी का कारण बनेगा। खास लोगों से मुलाकात होगी।
धनु राशि वालों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। तनाव खत्म होगा और अधूरे काम पूरे होंगे। वातावरण खुशनुमा रहेगा। मित्र निवेश का प्लान ला सकते हैं। जीवनसाथी संग घूमने जा सकते हैं। अनबन बातचीत से सुलझ सकती है। बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा।
मकर राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होगी। अटका हुआ धन मिल सकता है। पार्टनरशिप का मौका मिलेगा। नौकरी बदलने की योजना सफल हो सकती है। बोलचाल में सावधानी रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। संतान जिम्मेदारी निभाएगी। धर्म-कर्म की भावना प्रबल रहेगी।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। बिजनेस में कठिनाइयां आएंगी, लेकिन काम पूरे होंगे। पिताजी से मतभेद हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। अविवाहित जातकों की मुलाकात नए साथी से होगी। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें।
मीन राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। अविवाहित लोगों की मुलाकात नए साथी से होगी। नौकरी व करियर में मेहनत जारी रखनी होगी। अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
