वृष राशि : आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। परिवार में विवाह या किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। अनावश्यक निवेश से बचें। दूर रह रहे रिश्तेदार की मदद का अवसर मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
मिथुन राशि : आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। परिवार का साथ मिलेगा। छोटी यात्रा संभव है। कानूनी मामलों के समाधान हेतु विशेषज्ञ सलाह लेनी पड़ सकती है। मकान या जमीन के लिए लोन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि : आज कठिनाइयों के बावजूद मेहनत का फल मिलेगा। कार्य में दूसरों पर निर्भर न रहें। जल्दबाजी नुकसानदेह होगी। बच्चों के लिए कुछ उपहार ला सकते हैं। जीवनसाथी की उपलब्धि से प्रसन्नता मिलेगी।
सिंह राशि : आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन की समस्याएं दूर होंगी। यदि संपत्ति क्रय की योजना बना रहे थे, तो सफलता मिलेगी। किसी नुकसान की आशंका से मन व्यथित हो सकता है, लेकिन दृढ़ता से स्थिति संभाल लेंगे।
कन्या राशि : आज धैर्य और संयम की आवश्यकता है। उधार दिए पैसे की वापसी संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला राशि : आज नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। बिजनेस में किसी अनुभवी से बातचीत लाभकारी होगी। खरीदारी का मन बनेगा। जल्दबाजी से बचें, वरना कार्य बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि : आज आय-व्यय संतुलित रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन से पढ़ाई में लाभ मिलेगा। परिवार की उलझनों को मिल-बैठकर हल करने की कोशिश सफल होगी।
धनु राशि : आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से धन संबंधी लेन-देन सोच-समझकर करें। रिश्तों में मिठास बनाए रखें।
मकर राशि : आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी से निजी जानकारी साझा करने से बचें।
कुंभ राशि : आज लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।
मीन राशि : आज सकारात्मक परिणामों वाला दिन रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी कोई सरप्राइज दे सकते हैं। घर के नवीनीकरण की योजना बनेगी।
.jpg)