वृष राशि के लोगों को आज किसी भी काम में नीति-नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। बॉस की कोई बात आपको बुरी लग सकती है और माताजी भी किसी बात पर विरोध कर सकती हैं। इसलिए बुद्धिमानी से निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी की बातों में आकर बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें। भाईचारे की भावना बनी रहेगी और आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपको दूसरों के मामलों में अनावश्यक बोलने से बचना होगा। घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं और जीवनसाथी को कहीं बाहर ले जाने की योजना भी बन सकती है। खर्चों को लेकर थोड़ी परेशानी बनी रहेगी, लेकिन चाहकर भी कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं।
कर्क राशि वालों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और घर-परिवार के कामों पर ध्यान देंगे। अतिथि आगमन से व्यस्तता बढ़ सकती है। चोट-चपेट की संभावना बनी हुई है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी मामले में जिद या अहंकार से बचें, वरना पिताजी नाराज हो सकते हैं। यदि कोई कर्ज है तो उसे चुकाने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम में बदलाव करना आपके लिए अच्छा साबित होगा। बिजनेस में नई जानकारी जुटाने का प्रयास करेंगे। वाहन की अचानक खराबी से खर्च बढ़ सकता है। यात्रा सोच-समझकर करें। भाईचारे की भावना बनी रहेगी और लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा।
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। धन-धान्य में वृद्धि से खुशी मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। मन में ईर्ष्या की भावना न रखें और कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। अविवाहित लोगों के जीवन में साथी की दस्तक हो सकती है।
तुला राशि के जातक विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। निजी मामलों में दूसरों से सलाह लेने से बचें। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग मेहनत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। आसपास के लोगों का भरोसा जीत पाएंगे। नौकरी में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं और परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है।
वृश्चिक राशि वालों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। पारंपरिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी और अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान से बेवजह विवाद हो सकता है। सूझबूझ दिखाकर कार्य करें। किसी सहयोगी द्वारा षड्यंत्र रचे जाने की संभावना है।
धनु राशि के लोगों का दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा। संपत्ति संबंधी विवाद में चुप रहना फायदेमंद रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन आपको व्यस्त कर सकता है। नए काम की शुरुआत करेंगे, नए मित्र बनेंगे और बॉस आपके काम से प्रसन्न होंगे। प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है।
मकर राशि के जातकों को आज दूसरों का सहयोग मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में सुधार होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। संतान को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं और घर में बदलाव की सोचेंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ अच्छा रहेगा। उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से खुशी बढ़ेगी। नई कोशिशें सफल होंगी। सामाजिक आयोजन से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। माताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
मीन राशि के लिए दिन आवश्यक कामों पर ध्यान देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और ऐसा काम मिल सकता है जिसमें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव करना होगा। अजनबी की सलाह से बचें और आर्थिक मामलों में स्पष्टता बनाए रखें, वरना धन फंस सकता है।