वृष राशि : आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कारोबार में नए प्रयोग सफल होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। बॉस से नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार में किसी की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप होगा।
मिथुन राशि : आज का दिन लाभकारी है। आप अपनों का विश्वास जीतेंगे। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। पारिवारिक कलह दूर होगी। कामकाज में माता-पिता की सलाह कारगर साबित होगी।
कर्क राशि : लेन-देन और निवेश में सावधानी रखें। पढ़ाई और प्रतियोगिता में मेहनत का फल मिलेगा। कोई पुराना मामला समस्या खड़ा कर सकता है। धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। बिना सोचे-समझे धन संबंधी निर्णय न लें।
सिंह राशि : आज बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। भगवान भक्ति में मन लगेगा। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी से मनमुटाव को बातचीत से दूर करें।
कन्या राशि : अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में फुसलाने की कोशिश हो सकती है। बॉस से संबंध मजबूत करें। भाग्य का साथ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा का योग है।
तुला राशि : जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में प्रगति करेंगे। साझेदारी से लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा का योग है। बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक राशि : जोखिम भरे कार्यों से बचें। पुराने कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात शुभ रहेगी। संतान नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। विदेश व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
धनु राशि : खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय के नए स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ समय आनंद में बीतेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मकर राशि : आय बढ़ने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी। नया घर खरीदने की संभावना है।
कुंभ राशि : निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू कार्य समय पर निपटेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त बातें साझा न करें। अधूरे कार्य पूरे होंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन के पल बिताएंगे।
मीन राशि : भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी निवेश के लिए समय शुभ है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े पद की प्राप्ति संभव है। अध्यात्म और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। विवाद को आपसी सहमति से सुलझाएं।