वृष राशि के जातकों को आज बिजनेस की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी होने से वह नाराज हो सकते हैं, जिन्हें आपको मनाना पड़ेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को काम के जरिए नई पहचान मिलेगी। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। प्रिय भोजन का आनंद मिलेगा और कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि के लोग आज बेहतर निर्णय लेंगे। जरूरी कामों की सूची बनाकर चलें और पार्टनरशिप में काम करने से फिलहाल बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा। माता आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। आप अपने कर्जों को उतारने की भी कोशिश करेंगे।
कर्क राशि के लिए दिन उलझनों से भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी और विदेश व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। किसी निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है। दूसरों के मामले में अधिक न बोलें। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा बनेगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। बचत योजनाओं में धन लगाएं और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। बेवजह झगड़ों से बचें, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लगा सकता है, लेकिन आप अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे।
कन्या राशि वालों के लिए दिन धन-धान्य में वृद्धि का रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और नया मकान खरीदने का योग है। दोस्तों के साथ पार्टी में सावधानी बरतें, विवाद हो सकता है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
तुला राशि के जातकों की इनकम बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। अटका हुआ घर का काम पूरा होगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरी में परेशानियों से राहत और नया अवसर हाथ लगेगा। किसी नए काम की इच्छा जागृत होगी और अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।
वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य आज ठीक-ठाक रहेगा। पुरानी समस्या दूर होगी। रुपयों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को शामिल न करें। संतान को पुरस्कार मिल सकता है और विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी।
धनु राशि के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन की समस्याएं कम होंगी और संतान को नौकरी का अवसर मिल सकता है। माता-पिता की सेवा करेंगे और सामाजिक आयोजनों से नाम कमाएंगे। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। पिताजी से काम को लेकर सलाह लें।
मकर राशि वालों को आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। उलझनों के कारण मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में जल्दबाजी से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार से टेंशन होगी। धैर्य और संयम बनाए रखें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर बड़े काम की योजना बनेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें, वरना विवाद हो सकता है।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और वाद-विवाद से दूरी रखें। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में कहासुनी हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो नया अवसर मिलेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे।
.jpg)