वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। पार्टनरशिप में किसी बड़े निर्णय से बचना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी फैसले को सावधानी से लेना होगा। व्यापार में सावधानी रखें क्योंकि विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को लेकर जल्दबाजी में हां न करें।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आएगा। घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी आपके साथ हर कदम पर सहयोग देंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
कर्क राशि वालों को आज मेहनत से कार्य करना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुरानी गलती परिवार के सामने आ सकती है। अनुभवों का लाभ मिलेगा। नए मकान की खरीद के लिए धन जुटाना पड़ सकता है। भाई-बहनों से धोखा मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि के जातकों को किसी काम में लापरवाही से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। यदि धन उधार दिया था, तो वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लग सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
कन्या राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। किसी जोखिम भरे काम से दूर रहें। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, लेकिन सहयोग भी भरपूर मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं, जो आपके लिए फायदे की होगी।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मनमाने व्यवहार से परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा और भगवान की भक्ति में मन लगेगा।
वृश्चिक राशि के लिए निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत रहेगी। काम को टालने से बचें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आलस्य छोड़कर आगे बढ़ें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुराना रोग बढ़ सकता है, सतर्क रहें।
धनु राशि के जातकों को आज काम को लेकर ज्यादा मेहनत करनी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय देंगे और पुरानी यादें ताजा होंगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत से सफलता पाने की कोशिश करेंगे।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शौक और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे। नया घर, दुकान या मकान खरीदने की संभावना है।
कुंभ राशि के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। खर्चों का हिसाब रखना जरूरी है। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। कोई गुप्त बात परिवार के सामने आ सकती है। छोटे-छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। यदि कोई तनाव चल रहा था तो उसे दूर करने का प्रयास सफल होगा।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मनोकामनाओं की पूर्ति कराने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे और प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिलने की संभावना है। परिवार में कलह फिर से सिर उठा सकती है, लेकिन वरिष्ठ सदस्य मदद करेंगे। घर में बदलाव करने का विचार भी बनेगा।