वृष राशि वालों के लिए आज का दिन दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का है। पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है और वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। यदि धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में बाहरी व्यक्ति को शामिल करने से विवाद हो सकता है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा और शारीरिक समस्या से राहत मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें और किसी का वाहन लेकर उपयोग करने से बचें, अन्यथा खर्च बढ़ सकता है। भाई-बहनों के साथ कामकाज पर चर्चा होगी।
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति की ओर ले जाने वाला रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और अविवाहित लोगों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जल्दबाजी परेशानी खड़ी कर सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और माताजी से परामर्श लेने की आवश्यकता हो सकती है।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों भरा रहेगा। रुके हुए कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भक्ति और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जरूरतमंद की मदद अवश्य करें, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। साझेदारी में काम करने से पहले पूरी लिखित सहमति सुनिश्चित करें।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय और खर्च में संतुलन बनाना जरूरी है। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। माता-पिता की सेवा में समय देना होगा और कुछ नया करने की कोशिश सफल होगी।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आलस्य छोड़कर कामों पर ध्यान देना होगा। खर्च सोच-समझकर करें, नहीं तो बाद में धन की कमी हो सकती है। जीवनसाथी नौकरी संबंधी कार्य के लिए बाहर जा सकता है। कला और कौशल में निखार आएगा, लेकिन किसी विरोधी से गोपनीय बातें साझा न करें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आय के मामले में शुभ रहेगा। घर की साज-सज्जा में खर्च होगा और परिवारिक कलह समाप्त हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाद-विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर रहेगा। घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपकी सोच से नए मित्र बनेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है और संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी।
मकर राशि के जातक अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे और परोपकार की भावना बढ़ेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पुरानी गलतियों से सीखना होगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। बेवजह क्रोध करने से परिवार नाराज हो सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें। मन की उलझनों को दूर करने का प्रयास करें।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और साझेदारी बेहतर चलेगी। व्यवसाय का विस्तार करने में सफलता मिलेगी। रुके हुए धन संबंधी कार्य पूरे होंगे। परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मनोरंजन और धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
.jpg)