National News: पीएम मोदी करेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा, हालात का लेंगे जायजा

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा जैसे बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे। लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण इन राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग फंसे हुए हैं।

हिमाचल में सबसे ज्यादा तबाही

हिमाचल प्रदेश इस बार के मानसून में सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार 20 जून से अब तक 355 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें से 194 मौतें सीधे बारिश से जुड़ी घटनाओं—भूस्खलन, अचानक बाढ़, डूबने और बिजली गिरने—में हुई हैं। वहीं, 161 लोग सड़क हादसों में मारे गए हैं।

प्रमुख प्रभावित जिले

मंडी: 58 मौतें

कांगड़ा: 50 मौतें

चंबा: 43 मौतें

शिमला: 38 मौतें

कुल्लू: 31 मौतें

सड़कें और फसलें बर्बाद

लगातार बारिश और बाढ़ के चलते कई हाईवे बंद हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। कई इलाकों में लोग घरों में कैद हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post