कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य: दयोदय एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित, शॉर्ट टर्मिनेशन और डायवर्ट रूट लागू

दैनिक सांध्य बन्धु कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 के पुनर्विकास कार्य के चलते 10 सितंबर 2025 से 4 अक्टूबर 2025 तक 25 दिनों के लिए कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस अवधि में कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी, जबकि कुछ का संचालन वैकल्पिक मार्ग से किया जाएगा।

शॉर्ट टर्मिनेशन/परिवर्तित प्रस्थान स्थान

1. गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा एक्सप्रेस (10.09.2025 से 04.10.2025) कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

2. गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस (09.09.2025 से 03.10.2025) सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

3. गाड़ी संख्या 22984 इंदौर–कोटा एक्सप्रेस (10.09.2025 से 04.10.2025) सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

4. गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू (10.09.2025 से 04.10.2025) भी कोटा के स्थान पर सोगरिया पर समाप्त होगी।

मार्ग परिवर्तन होकर चलेंगी ये गाड़ियां

1. 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस (10.09.2025 से 03.10.2025) सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से चलेगी।

2. 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस (10.09.2025 से 04.10.2025) गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी।

3. 12181 जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस (10.09.2025 से 03.10.2025) सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से चलेगी।

4. 12182 अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस (10.09.2025 से 04.10.2025) गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले गाड़ियों के संशोधित संचालन की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post