दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने ग्रामीण भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार राजेश राय, आशीष पटेल, अनुपम सराफ, अभिषेक सिंह (हरि), पुष्पराज सिंह बघेल, अल्का गर्ग और अंकुर जैन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश दाहिया और रूपेश लोधी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा छाया जैन, अर्चना साहू, मनोज यादव, ज्योति ठाकुर, नरेन्द्र पटेल, राकेश पटेल, ओम नारायण दुबे और शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला मंत्री बनाया गया है। नीता जैन को जिला कोषाध्यक्ष तथा नीलमणि बाजपेयी (नीलू) को जिला सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन में समन्वय और संचालन के लिए ओम दुबे को जिला कार्यालय मंत्री और अतुल त्रिपाठी को जिला सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Tags
jabalpur