दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईरोड जंक्शन–जोगबनी–ईरोड जंक्शन के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है। इस ट्रेन का नियमित संचालन 25 सितंबर से ईरोड जंक्शन से और 28 सितंबर से जोगबनी स्टेशन से शुरू होगा।
यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ठहरेगी।
गाड़ी संख्या 16601 ईरोड–जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस हर गुरुवार सुबह 8:10 बजे ईरोड से रवाना होगी और तीसरे दिन शनिवार रात 7:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 16602 जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार दोपहर 3:15 बजे जोगबनी से चलेगी और चौथे दिन बुधवार सुबह 7:20 बजे ईरोड पहुंचेगी।
ट्रेन रास्ते में जबलपुर सहित कई बड़े स्टेशनों से गुजरेगी। इस दौरान यह नागपुर, प्रयागराज, पाटलिपुत्र, कटिहार जैसे प्रमुख जंक्शनों पर भी रुकेगी।
कोच संरचना में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी और 1 पेंट्रीकार शामिल रहेगा।
Tags
jabalpur
