Jabalpur News: थाना बरगी, चरगवां एवं भेड़ाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई – हिनौता पिपरिया जंगल में जुए के फड़ पर दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार, नकदी व तीन बाइक जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ और सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं आदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बरगी, चरगवां एवं भेड़ाघाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

थाना प्रभारी बरगी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम हिनौता पिपरिया के जंगल में सत्यम यादव निवासी मंगेली, कुछ व्यक्तियों को एकत्र कर ताश-पत्तों पर दांव लगवाते हुए जुआ खिलवा रहा है और नाल काटकर अवैध लाभ कमा रहा है। सूचना मिलते ही थाना बरगी, चरगवां और भेड़ाघाट की संयुक्त टीम तत्काल रवाना हुई और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चार लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम प्रमोद कुमार दुबे निवासी तेवर थाना भेड़ाघाट, नोनी पटैल निवासी कुगवां थाना संजीवनी नगर, अजय कुशवाहा (31 वर्ष) निवासी सरसवा थाना पनागर, प्रदीप यादव निवासी मदर टेरेसा वार्ड थाना माढौताल बताए।

जप्त सामान और नकदी

घटनास्थल से कुल ₹4,900 नकद, ताश की 52 गड्डियां तथा तीन दुपहिया वाहन जब्त किए गए हैं –

हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्र. MP20 NE 3048)

हीरो एच.एफ. डीलक्स (क्र. MP20 3697)

रॉयल एनफील्ड बुलेट (क्र. MP20 NJ 1030)

नाल काट रहा फड़बाज फरार

कार्रवाई के दौरान नाल काट रहा व्यक्ति, सत्यम यादव निवासी मंगेली, पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। पूछताछ में सामने आया कि वही जुआ खेलने के लिए लोगों को बुलाता था और नाल काटकर रकम खुद रखता था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

गिरफ्तार चारों जुआरियों तथा फरार सत्यम यादव के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 49 BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post