दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए कई जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की है। जबलपुर की अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह (बैच 2016) को रतलाम का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं पन्ना, छिंदवाड़ा, डिण्डोरी, भिण्ड, नरसिंहपुर, मुरैना, सिंगरौली, आलीराजपुर, पांढुर्णा, सिवनी और अन्य जिलों में भी कलेक्टरों के स्थानांतरण किए गए हैं।
इस फेरबदल में सुरेश कुमार को कलेक्टर पन्ना, शीलेंद्र सिंह को कलेक्टर छिंदवाड़ा, नेहा मारव्या सिंह को कलेक्टर डिण्डोरी, संजीव श्रीवास्तव को कलेक्टर भिण्ड, शीतला पटले को कलेक्टर सिवनी, अंकित अस्थाना को कलेक्टर मुरैना, लोकेश जांगिड को कलेक्टर निवाड़ी, चन्द्रशेखर शुक्ला को कलेक्टर सिंगरौली, अभय अरविन्द बेडेकर को कलेक्टर आलीराजपुर और अजय देव शर्मा को कलेक्टर पांढुर्णा बनाया गया है।
इसी क्रम में किरोड़ी लाल मीना को कलेक्टर भिण्ड, गौरव बैनल को कलेक्टर सिंगरौली और हरेंद्र नारायण को कलेक्टर छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखे सूची 👇
Tags
madhya pradesh