National News: पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें तेज बुखार है और पिछले दो दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे।

कैबिनेट मीटिंग रद्द

आज बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए सीएम ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से इसे अंतिम समय पर रद्द करना पड़ा।

लगातार कर रहे थे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भगवंत मान पिछले कई दिनों से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। बुधवार रात से ही वह अस्वस्थ थे और डॉक्टरों की देखरेख में रह रहे थे।

केजरीवाल ने दी थी जानकारी

3 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान साहब की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें ड्रिप लगी हुई है। इसके बाद से ही उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे। 4 सितंबर को केजरीवाल उनसे मिलने भी पहुंचे थे।

पिछले साल भी भर्ती हुए थे अस्पताल

सितंबर 2024 में भी सीएम मान को तबीयत बिगड़ने पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके फेफड़े की धमनी में सूजन और लैप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis) संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इलाज के बाद 29 सितंबर को उन्हें छुट्टी मिल गई थी।

राजनीतिक सफर और पृष्ठभूमि

जन्म: 17 अक्टूबर 1973, सतोज गांव, संगरूर

शिक्षा: बीकॉम, SUS कॉलेज, संगरूर

करियर की शुरुआत: कॉमेडियन और कलाकार के रूप में

राजनीति: 2012 में मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी से चुनाव लड़ा, हार गए।

2014: आम आदमी पार्टी से संगरूर से सांसद बने।

2019: दूसरी बार सांसद बने।

2022: आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बने।

अभी उनकी सेहत को लेकर अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post