Jabalpur News: इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने किया इनाम घोषित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी या उनकी सूचना देने वालों के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। खमरिया, तिलवारा और हनुमानताल थाना क्षेत्रों के फरार आरोपियों पर अलग-अलग राशि का पुरस्कार घोषित किया गया है।

खमरिया थाना के अपराध क्रमांक 273/25 धारा 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी विशाल पटैल, लक्ष्मण बंजारा पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जबकि अज्जू उर्फ अजय गोवर्धन बंजारा की गिरफ्तारी पर राशि अज्ञात है।

तिलवारा थाना के अपराध क्रमांक 287/25 धारा 296, 281, 109, 3(5) बीएनएस और हनुमानताल थाना के अपराध क्रमांक 569/25 धारा 296, 119(1), 351(3) बीएनएस के तहत फरार आरोपी रिंकू अंसारी पर 5 हजार और 4 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

इसी तरह हनुमानताल थाना के अपराध क्रमांक 593/25 धारा 64, 65 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी हीरा चौधरी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

दुराचार प्रकरण में फरार आरोपी की ईनाम राशि बढ़ाकर 10 हजार की गई

थाना भेड़ाघाट के अपराध क्रमांक 283/25 में दर्ज दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार आरोपी मनोज पटेल पिता भुररू पटैल उर्फ कालूराम पटेल (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम सहजपुर थाना भेड़ाघाट की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम राशि बढ़ा दी गई है।

पूर्व में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने आरोपी की गिरफ्तारी या सूचना देने पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लगातार दबिश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अब यह इनाम राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post