Jabalpur News: अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक ने कराई कांबिंग गस्त, 178 वारंट तामील, 38 शराब तस्कर और चाकू लेकर घूम रहे 9 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 
अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर 31 अगस्त की रात 9 बजे से 1 सितंबर की रात 1 बजे तक जिले भर में कांबिंग गस्त की गई। इस विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 पल्लवी शुक्ला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात अंजना तिवारी सहित सभी नगर पुलिस अधीक्षकों, एसडीओपी और थाना प्रभारियों की टीमों ने भाग लिया।

कांबिंग गस्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कई वर्षों से फरार आरोपियों की धरपकड़ में 70 गैर-म्यादी वारंट, 79 गिरफ्तारी वारंट और 29 जमानती वारंट तामील किए गए। पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अभियान के दौरान अवैध शराब कारोबार पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 38 आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से 51 लीटर कच्ची शराब तथा 81 पाव देशी/विदेशी शराब जब्त की। वहीं, चाकू लेकर घूम रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 चाकू जब्त किए गए।

कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे-बदमाशों की जांच के साथ देर रात आने-जाने वालों की रोक-टोक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग भी की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post