Jabalpur News: सुनरहाई दुर्गा प्रतिमा दर्शन के दौरान महिला का मंगलसूत्र चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। श्रीमती रश्मि चौरसिया (40 वर्ष) निवासी संगम कालोनी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह अपने परिवार के साथ सुनरहाई वाली दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने गई थीं।

रश्मि ने बताया कि प्रतिमा के पास से सिंदूर लेकर लौटते समय उनकी बेटी राधिका ने उनसे पूछा कि उनका मंगलसूत्र कहां है। जांच करने पर पता चला कि उनका सोने का मंगलसूत्र गायब था।

रश्मि और उनके परिवार ने तुरंत पंडाल के पास सीसीटीवी फुटेज चेक की। उसमें देखा गया कि एक महिला पीछे से उनके मंगलसूत्र का पेंच खोलकर निकालते हुए दिख रही है। परिवार ने आरोपी महिला को खोजने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गई। चोरी का मंगलसूत्र लगभग 5-6 ग्राम सोने का बताया गया है।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 372/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post