Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी दूसरे के मामले में दखल देने से बचें और यदि कोई शारीरिक समस्या हो तो उसे छोटा न समझें। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे चुकाने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की संभावना है।

वृष राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी, लेकिन विरोधियों की बातों में न आएं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अपने आसपास के लोगों को पहचानें, कुछ मित्र के रूप में शत्रु भी हो सकते हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन समस्याएं जल्द खत्म होंगी। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा और संतान की उलझनों को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा, हालांकि कामकाज को लेकर थोड़ी बेचैनी रह सकती है।

कर्क राशि के जातकों को आज किसी जोखिम भरे कार्य से दूर रहना चाहिए। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। माता का पुराना रोग उभर सकता है और किसी विवाद में फंसने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि का रहेगा। वाणी की मधुरता आपको सम्मान दिलाएगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और परिवार में विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी। मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम रखें।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा नुकसानदायक रह सकता है। कार्यों की अधिकता के कारण जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। अजनबियों से लेन-देन से बचें और शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है। रुके हुए धन से जुड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश सफल हो सकती है।

तुला राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से लाभ होगा और काम समय से पहले पूरा करेंगे। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। बिना मांगे सलाह देने से बचें। व्यापार में नई पार्टनरशिप करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा रखें।

वृश्चिक राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा और मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी।

धनु राशि वालों के लिए भाग्य का साथ रहेगा। रुकी हुई डील फाइनल होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार में विवाद से बचें। माताजी से सलाह-मशवरा लाभकारी रहेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे और आपकी स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। जीवनसाथी कोई उपहार दे सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की योजना बनेगी। पुराना लेनदेन सिरदर्द बन सकता है।

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। मित्रों से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सफलता की संभावना है। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है।

मीन राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। खर्चों को नियंत्रित करके किसी बचत योजना में निवेश करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और परिवार में एकता रहेगी। नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है, नई जगह आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post