वृष राशि वालों के लिए दिन स्वास्थ्य के लिहाज से सतर्कता बरतने वाला रहेगा। यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही थी तो उसमें सुधार होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। भाई की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा और मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोजगार के क्षेत्र में शुभ रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और मित्रों से काम के संबंध में सहायता मिलेगी। पद का दुरुपयोग करने से बचें। परिवार में अतिथि के आगमन से थोड़ी हलचल रह सकती है। यदि नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो आज आवेदन करने का सही समय है।
कर्क राशि के लोगों को आज अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में मान-सम्मान प्राप्त होगा। बच्चे कहीं घूमने की जिद कर सकते हैं। मन की इच्छा पूरी होने की संभावना है, लेकिन लेनदेन से जुड़ा कोई मामला परेशान कर सकता है। यदि आपने कर्ज लिया था तो उसे चुकाने की कोशिश करेंगे। निजी जानकारी दूसरों से साझा न करें।
सिंह राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान में लापरवाही न करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा में समय दें। वाहन की खराबी के कारण नया वाहन लेने का विचार आ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात का अवसर मिलेगा और पुराना वादा निभाने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि वालों की नई कोशिशें सफल होंगी। बॉस से सराहना मिलेगी और काम में जिम्मेदारी दिखेगी। व्यापार में थोड़ी उठापटक रहेगी लेकिन आप धैर्य रखेंगे। पारिवारिक चिंताएं बनी रह सकती हैं। अनावश्यक भागदौड़ से बचें और मित्रों से संतान के करियर को लेकर उपयोगी सलाह मिल सकती है।
तुला राशि के जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियों में राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप दिल से दूसरों की भलाई सोचेंगे, हालांकि कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिससे वातावरण सकारात्मक बनेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। जल्दबाजी में गलती होने की संभावना है। कार्यस्थल पर काम बढ़ेगा लेकिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
धनु राशि के लोगों के लिए दिन आवश्यकताओं की पूर्ति वाला रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। धन बचत की योजनाएं सफल होंगी और भविष्य के लिए निवेश करने का अवसर मिलेगा। किसी सहयोगी की बातों पर अंधा विश्वास न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार के साथ पिकनिक या यात्रा की योजना बनेगी।
मकर राशि के जातकों के लिए दिन प्रगति से भरा रहेगा। नए काम की शुरुआत करने की प्रेरणा मिलेगी। सरकारी मामलों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। ऑनलाइन कार्य में सतर्कता बरतें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि वालों का दिन मिश्रित रहेगा। आपकी कला और रचनात्मकता में निखार आएगा। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करने की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर विवाद की संभावना है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।
मीन राशि के जातकों के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा। किसी सहयोगी से अनबन या विवाद हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना है। जीवनसाथी की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी। माताजी से मन की बात साझा कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है।
.jpg)