वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में आपकी राय अधिकारियों को पसंद आ सकती है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य से निराशा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर सावधानी बरतें। सेहत थोड़ी नरम-गरम रह सकती है। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। कार्यभार अधिक रहने से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
कर्क राशि के जातकों को आज योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। किसी निर्णय में बुद्धि और विवेक का प्रयोग लाभदायक रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन में किसी प्रकार का संशय न रखें।
सिंह राशि के लोगों के लिए दिन शांतिपूर्ण रहेगा। ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। किसी व्यक्ति से विवाद की संभावना है। नकारात्मक विचारों से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका मामला सुलझ सकता है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और पिताजी कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
कन्या राशि के जातकों को आज जोखिम भरे कामों से दूर रहना चाहिए। राजनीति में जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वातावरण खुशनुमा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
तुला राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। बेरोजगारों को अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। आप अपने शौक पूरे करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। पुराने मित्र से मुलाकात आनंद देगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद किसी अटके काम को पूरा करा सकता है।
धनु राशि के जातक अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी विदेश शिक्षा के अवसर पा सकते हैं। बचत योजनाओं में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी और लोन स्वीकृत हो सकता है।
मकर राशि के जातकों के लिए दिन असमंजस भरा रहेगा। नौकरी में तनाव संभव है। किसी फैसले में जल्दबाजी न करें। संतान की मांग पूरी करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सतर्क रहना चाहिए। भाई-बहनों से संपत्ति विवाद की स्थिति बन सकती है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। परिवार के बुजुर्ग काम को लेकर सलाह दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से दबाव महसूस होगा। पुरानी गलती से सबक लें। घर में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। पिकनिक या सैर-सपाटे की योजना बन सकती है।
मीन राशि के जातकों को आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा संबंधी दिक्कतों को लेकर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। रुके हुए कामों को लेकर व्यस्तता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गुस्से में कोई बात न कहें।