Jabalpur News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका , 30 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सक्रिय नेता ऋतुराज डहेरिया और घनश्याम सोनकर ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण का यह कार्यक्रम रावण पार्क में आयोजित किया गया, जहां कैंट विधायक अशोक रोहाणी की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने कांग्रेस छोड़कर आए सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विकासपरक नीतियों और जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

रोहाणी ने कहा कि भाजपा विकास, राष्ट्रहित और जनता की सेवा के प्रति समर्पित पार्टी है। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भाजपा में आना यह दर्शाता है कि जनता अब विकास के साथ है, न कि वादों के सहारे रहने वाली राजनीति के साथ।

Post a Comment

Previous Post Next Post