Astrology : आज का राशिफल


शुभांक :- 7, 8, 9
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नया घर खरीदने या संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला करने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। समाजसेवा से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ पिकनिक या घूमने का प्लान बन सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि : आज का दिन थोड़ा संभलकर बिताएं। सेहत का ध्यान रखें और तले-भुने भोजन से बचें। घर में कुछ बदलाव के योग हैं जो लाभदायक रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे मुश्किलें आसान होंगी।

मिथुन राशि : व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। तकनीकी सुधार से फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव संभव है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा लेकिन किसी परिजन के कारण मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि : आपके लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। सरकारी क्षेत्र से लाभ संभव है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि : आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है। व्यवसाय में किए गए परिवर्तन लाभदायक रहेंगे। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

कन्या राशि : दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। किसी बात के बिगड़ने की आशंका है इसलिए धैर्य बनाए रखें। पिता की बातों को अनदेखा न करें। प्रॉपर्टी या कानूनी मामलों में समझदारी दिखाएं।

तुला राशि : दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है। जोखिम भरे फैसलों से बचें। नए मित्र बनेंगे और पुराने रिश्ते मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक राशि : आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में नई संभावनाएं मिलेंगी। बड़े जोखिम से दूर रहें। मित्रों की संख्या और सहयोग दोनों बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

धनु राशि : आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट बनाकर चलें। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। दोस्तों की मदद करेंगे। परिवारिक विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाएं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है। किसी मनोकामना की पूर्ति से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

कुंभ राशि : धैर्य और संयम बनाए रखें। सेहत को लेकर सावधान रहें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह लें। घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। नौकरी या व्यवसाय में अच्छा अवसर मिल सकता है। धन में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके कार्य पूरे कराएगा।

मीन राशि : दिन सामान्य रहेगा। किसी विवाद में पड़ने से बचें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन की समस्याएं दूर होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। मां से किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post