Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतनी आवश्यक होगी। बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में सतर्क रहें। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें और कार्यक्षेत्र में बॉस से मतभेद की संभावना है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।

वृष राशि के लोगों के लिए आज दिन उत्तम संपत्ति योग लेकर आया है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। किसी दूर रहने वाले परिजन से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे और संतान की पढ़ाई के लिए योजनाएं बन सकती हैं। मन का चंचल होना बाद में परेशान कर सकता है, इसलिए ध्यान केंद्रित रखें।

मिथुन राशि के जातकों के लिए धन संबंधी मामलों में लाभ का योग है, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर उनके मन की उलझनें दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी अजनबी से गोपनीय बातें साझा न करें। प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ी रहेगी।

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और पेंडिंग काम पूरे होंगे। ऊर्जा अधिक रहने से काम तेजी से होंगे। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। माताजी से किए वादे को समय पर पूरा करना जरूरी है।

सिंह राशि वालों के लिए आज उन्नति का दिन है। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शौक से जुड़े खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सावधान रहना होगा। मित्रों का साथ मिलेगा और यात्रा की योजना बन सकती है।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन है। खर्च जरूरत के अनुसार ही करें। संतान की कोई फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है। नया घर खरीदने की योजना बनेगी और उसके लिए लोन लेने का विचार करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी छोटी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पार्टनरशिप में काम लाभदायक रहेगा। बजट बनाकर चलेंगे तो सेविंग भी बढ़ेगी। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जरूरी काम समय पर निपटाने में सफल होंगे। भाई-बहन सहयोग देंगे और मन में नए आइडिया आएंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। निवेश सोच-विचारकर करें। पार्टनरशिप में काम करना लाभकारी रहेगा। मनपसंद काम मिलने से खुशी बढ़ेगी। अनावश्यक यात्रा से बचें। राजनीति से जुड़े लोग विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वे छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि के लोगों के लिए आज मेहनत का दिन है। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करेंगे। नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। बड़े-बुजुर्गों से काम को लेकर सलाह लें, लाभ होगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि वालों को आज अपने आसपास के शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। अनचाहे खर्च हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर नए लोगों से पहचान होगी। बिजनेस में योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। परिवार से किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें और बोलते समय सोच-समझकर बोलें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की चिंता दूर होती देखेंगे। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ें। परिवार संग घूमने जाने की योजना बन सकती है।

मीन राशि के लोगों के लिए आज धन-संपत्ति में वृद्धि का दिन है। कारोबार में सुधार होगा। पार्टनरशिप में कदम सोच-विचारकर रखें। जीवनसाथी से अनबन दूर होगी। किसी काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। गृहस्थी में अनावश्यक बदलाव न करें। पिता की सलाह लाभदायक रहेगी। सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post