वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा और नए घर की खरीदारी का योग भी बन रहा है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएंगे। सामाजिक कार्यों से आपको नई पहचान मिलेगी और रुका हुआ काम भी पूर्ण होने के संकेत हैं।
मिथुन राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कला और रचनात्मकता की सराहना होगी। घर में किसी अतिथि के आने से माहौल अच्छा रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि के जातकों के मन में आज कुछ उलझनें रह सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में विवाद आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। मां से किया हुआ कोई वादा आप पूरा करेंगे। सरकारी काम अटका हुआ था तो उसे निपटाने की कोशिश करेंगे। अपनी जरूरतों के अनुसार ही खर्च करें। कुछ नया करने की इच्छा भी जाग सकती है।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी में आपके अच्छे कामों की सराहना होगी। शेयर मार्केट में निवेश मददगार हो सकता है। आप अपने हर काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। परिवार के साथ समय बिताने पर आप उनकी परेशानियों को समझकर हल निकाल पाएंगे।
कन्या राशि के लोगों के लिए आज समझदारी से काम करने का दिन है। पार्टनरशिप में सावधानी बरतें। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जरूरी कागज़ातों का ध्यान रखें, उनके खोने की संभावना है। लेन-देन से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं।
तुला राशि के जातकों की निर्णय क्षमता आज उत्तम रहेगी। आय बढ़ाने के अवसरों पर आपका ध्यान रहेगा। धन से संबंधित कोई मामला तनाव दे सकता है। आपकी पुरानी गलती उजागर हो सकती है। विदेश में पढ़ाई की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना मुश्किलें बढ़ा सकता है। संतान की प्रगति मन को खुशी देगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने का दिन है। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। हालांकि अत्यधिक काम से थकान महसूस होगी। मनमौजी स्वभाव आपको परेशानी में डाल सकता है। किसी जरूरी बात को दूसरे से शेयर करने से बचें। कोई गलती उजागर होने पर आपको माफी मांगनी पड़ सकती है।
धनु राशि के जातक आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। काम को लेकर उत्साह बढ़ेगा। प्रेम संबंधों की नई शुरुआत संभव है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। नियमित योग और व्यायाम लाभकारी रहेगा। परिवार में किसी मामले को मिलकर सुलझाने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी प्राप्त हो सकती है।
मकर राशि वालों के लिए आज जिम्मेदारी से काम करने का समय है। पुरानी बीमारी परेशान कर रही थी तो उसमें सुधार की कोशिश करनी होगी। परिवार में तालमेल बनाकर चलना आवश्यक है। धैर्य और संयम आपकी सफलता की कुंजी रहेंगे। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है।
कुंभ राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों की कटुता दूर होगी और आप साथी से मन की बात कह सकते हैं। किसी के मामले में बेवजह बोलने से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आवश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।
मीन राशि वाले आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। नौकरी में चल रही समस्या किसी जूनियर की मदद से दूर हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा और रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे।
.jpg)