Astrology: आज का राशिफल

मेष – आज धन प्राप्ति के योग हैं। अचानक लाभ मिलेगा और कामों में तरक्की मिलेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ – आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। किसी मित्र की सलाह सोच-समझकर मानें। परिवार में नए मेहमान के आगमन की संभावना है। सेहत पर ध्यान दें। यात्रा में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

मिथुन – बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी की सलाह लाभ देगी। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़कर तनाव दे सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

कर्क – वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कला और कौशल निखरेगा। परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह – कामों पर ध्यान रखने की जरूरत है। किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। शुभ कार्य में शामिल होंगे। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा।

कन्या – बिजनेस में लाभ होगा और नई पार्टनरशिप बन सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। आंखों की समस्या को नजरअंदाज न करें। दूसरों के कहने में आकर निर्णय न लें।

तुला – रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आलस्य छोड़कर आगे बढ़ें। कानूनी मामले में राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। संतान की तरक्की में रुकावट दूर होगी। नए लोगों को सोच-समझकर पहचानें।

वृश्चिक – मन में कुछ चिंता रहेगी। परिवार में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। नई चीज करने की इच्छा बनेगी। लेन-देन के मामले बातचीत से सुलझाएं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नई नौकरी के योग बन रहे हैं।

धनु – दिन सामान्य रहेगा। कामों से पहचान मिलेगी। बिजनेस प्लान में बदलाव करेंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुराने मित्र से बहस हो सकती है। बिजनेस में अजनबी पर भरोसा न करें।

मकर – दिन असमंजस भरा रह सकता है। कामकाज पर फोकस रखें। सरकारी काम समय पर पूरे होंगे। खर्च पर संयम जरूरी है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। संतान से खुशखबरी मिलेगी। प्रॉपर्टी मामले में सावधानी रखें।

कुंभ – राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। धन में वृद्धि होगी। अनजान लोगों से दूरी रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर के रुके काम पूरे होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा।

मीन – दिन अनुकूल रहेगा। नया काम शुरू होगा और सफल रहेगा। बिजनेस बेहतर होगा। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। धन संबंधी समस्या भी खत्म होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post