Jabalpur Breaking News: पतंग निकालते समय करंट लगा, 12 वर्षीय अरमान रजक झुलसा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के कटंगा पावर हाउस क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। महज़ 12 वर्षीय अरमान रजक पतंग उड़ाते समय करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को परिजनों ने तत्काल विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ऐसे हुआ हादसा

सुबह करीब 10 बजे अरमान रजक अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसकी पतंग पास से गुजर रही बिजली लाइन में फंस गई। अरमान ने बिना सोचे समझे पतंग निकालने का प्रयास किया और इसी दौरान करंट का तेज़ झटका लग गया।

मां नीचे थी, पिता काम पर — तभी हुआ हादसा

घटना के समय अरमान की मां नीचे अपनी जेठानी के साथ चाय पी रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अरमान को पतंग उड़ाने से मना किया था, लेकिन वह छत पर जाकर खेल रहा था। अचानक जोर की आवाज सुनाई दी। जब वे छत पर पहुंचीं, तो अरमान बिजली के तार के संपर्क में आने से झुलस चुका था।

अरमान के पिता पुताई का काम करते हैं और सुबह काम पर निकल चुके थे। पड़ोसियों की मदद से घायल अरमान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post