Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सिरदर्द या बदन दर्द जैसी पुरानी समस्या से राहत मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से किसी काम को लेकर सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है जिससे तनाव बढ़ेगा, लेकिन आप स्थिति को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने आस-पास के लोगों को पहचानना आवश्यक रहेगा।

वृष राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से अनुकूल रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है, पर अपने कीमती सामान की सुरक्षा रखें। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी भी शारीरिक समस्या को हल्के में न लें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। कामों में बदलाव सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी से लेनदेन से बचें, इससे विवाद बढ़ सकते हैं। माता को पैरों में तकलीफ हो सकती है, उनका ध्यान रखें। पिता आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे गंभीरता से निभाएं।

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन रहन-सहन में सुधार लाएगा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा लेकिन मन में तनाव बना रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। धन में वृद्धि के योग हैं। कोई पुरानी बात पछतावा दे सकती है, वहीं विरोधी सक्रिय रहेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए दिन ऊर्जावान रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी मित्र द्वारा निवेश का प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन उस पर तुरंत भरोसा न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील में नुकसान की संभावना है।

कन्या राशि के जातक आज मेहनत के बल पर सफलता पाएंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। जीवनसाथी की नौकरी संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पार्टनर पर निगरानी रखें। नुकसान होते-होते टल सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें।

तुला राशि के लिए दिन भाग्यवर्धक रहेगा। पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। किसी अजनबी से लेनदेन से बचें। नया काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। लंबित कानूनी मामले में राहत मिल सकती है और वाहन खरीदने का योग बनेगा।

वृश्चिक राशि वालों को आज अपने काम धैर्य से करने की जरूरत है। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। व्यापार में छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी धन संबंधित मसले को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

धनु राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सहयोग की भावना बनी रहेगी। मनोकामना पूर्ण होने से प्रसन्नता मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा के योग बनेंगे।

मकर राशि के लिए दिन नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के अनुकूल रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। हड्डियों या कमर से जुड़ी तकलीफ परेशान कर सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें। शेयर बाजार या निवेश के कामों में सतर्क रहें। काम में लापरवाही नुकसानदायक होगी।

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से छोटी बात पर विवाद संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। आर्थिक सुधार के लिए नया कदम उठाया जा सकता है।

मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी। बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत को लेकर सजग रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नया घर या संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी, जिसके लिए लोन लेने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post