दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नरंगवा गांव में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब आम के बगीचे में एक अज्ञात महिला की रक्तरंजित लाश मिली। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पनागर थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।
गड्ढे में मिली 45 वर्षीय महिला की लाश
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 45 वर्ष की महिला की लाश एक गड्ढे में खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। शरीर पर चोट के गंभीर निशान दिखे, जिससे अंदेशा है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को मौके पर फेंक दिया।
हचान नहीं हो पाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज
महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने कहा किपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हर एंगल से जांच की जा रही है।
गांव में दहशत, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
महिला की हत्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित संदिग्धों की तलाश की जा रही है।