Jabalpur News: नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों पर किया हमला, मोबाइल लूटने की कोशिश, डंडों से की मारपीट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने निर्माण स्थल पर सो रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर मजदूरों को डंडों से पीटा।

मंडला निवासी मजदूर प्रहलाद मेश्राम ने बताया कि शुक्रवार को कुछ लड़के उनके पास आए थे और मोबाइल नंबर मांगा था। अगले दिन रात करीब 12 से 1 बजे के बीच चार नकाबपोश युवक डंडे लेकर वहां पहुंचे, जब सभी मजदूर सो रहे थे। उन्होंने मोबाइल की मांग की और मना करने पर मारपीट शुरू कर दी।

हमले के बाद बदमाश गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने ठेकेदार संजय परेत को दी, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराए गए कुछ फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post