Jabalpur News: हनुमानताल थाना क्षेत्र में गुटखा लेने निकले युवक पर चाकू से हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर दो युवकों ने मजदूर युवक पर हमला कर दिया। वारदात बीती रात की है, जिसमें पीड़ित को सिर और हाथ में चाकू से चोटें आईं।  18 वर्षीय साहिल गोटिया, निवासी मरही माता मंदिर तलैया प्रेमसागर, ने रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। बीती रात करीब 9:30 बजे वह गुटखा लेने के लिए मोनू कुम्हार की दुकान पर गया था। इसी दौरान दुर्गेश भाट और दिवेश भाट वहां पहुंचे और उससे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगे। साहिल द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। 

मारपीट के दौरान दुर्गेश भाट ने चाकू से साहिल के सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। चाकू से बचाव करते समय उसके बाएं हाथ की कलाई पर भी घाव हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हनुमानताल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post