दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अध्यक्ष पद की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक परमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और तीसरे स्थान पर रहे देवेंद्र सिंह दादू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।6 नवंबर को हुई वोटों की गिनती में यश घनघोरिया को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले थे। भोपाल के अभिषेक परमार ने 2 लाख 38 हजार 780 वोट हासिल किए, जबकि देवेंद्र सिंह दादू तीसरे स्थान पर रहे।
इस जीत के साथ यश घनघोरिया अब प्रदेश स्तर पर युवा कांग्रेस को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Tags
madhya pradesh

