Jabalpur News: इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने किया इनाम घोषित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जिले के विभिन्न थानों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने, सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करेगा, उसे नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ओमती में अपराध क्रमांक 520/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 4,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

वहीं, थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 82/25 धारा 331(6), 333, 324(4), 352, 326(एफ), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी अजय उर्फ अज्जू पटेल पिता बेड़ीलाल पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बल्हवारा की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इसके अलावा, थाना सिविल लाइन के ही अपराध क्रमांक 296/25 धारा 109, 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी प्रियांशु रैकवार पिता प्रमोद रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी एमपी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांचघर थाना घमापुर की गिरफ्तारी पर 3,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post