दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोहलपुर क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद आरेज मंसूरी उम्र 20 वर्ष निवासी मंसूराबाद गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवनगर के पीछे विकासनगर में राशन की दुकान चलाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना के समय वह दुकान के लिए घर से निकला था और घर पर उसकी मां अकेली थीं।
उनका परिवार मकान के दूसरे मंजिल पर रहता है। उसकी मां ने घर में ताला लगाकर नीचे मेडिकल दुकान पर दवा लेने गई थीं। लगभग एक घंटे बाद जब वह वापस लौटीं तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 3 लाख रुपये नगद, साथ ही आधार कार्ड, कोटक बैंक की पासबुक की छायाप्रति और अन्य कागजात गायब थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है।
Tags
jabalpur
