Sports News: वेंकटेश अय्यर KKR से बाहर, सैमसन-CSK और जडेजा-करन RR में शामिल, IPL से पहले टीमों में बड़ा फेरबदल

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली (एजेंसी)। IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले टीमों ने रिटेन, रिलीज और ट्रेड लिस्ट जारी कर दी है। इस बार फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है, जिन्हें पिछले साल 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। टीम ने 11 साल से उसका हिस्सा रहे आंद्रे रसेल को भी बाहर का रास्ता दिखाया।

IPL कमेटी के मुताबिक रिलीज किए गए सभी खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड के जरिए टीमों में बड़े बदलाव किए हैं।

CSK और RR के बीच बड़ी ट्रेड डील: सैमसन CSK में, जडेजा-करन RR में

सुबह हुए ट्रेड में RR ने अपने कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपए के बदले CSK के साथ ट्रेड किया। वहीं CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान को सौंपा। ये तीनों ट्रेड कैश डील के तहत हुए।

RCB, MI, SRH और DC ने भी किए बड़े बदलाव

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया। टीम के पास अब 16.4 करोड़ की पर्स लिमिट है।

मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को बाहर किया और शार्दूल ठाकुर, शेरफन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय को ट्रेड के जरिए शामिल किया।

अर्जुन तेंदुलकर को MI ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को ट्रेड किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया और मोहम्मद शमी को LSG को ट्रेड किया। अब SRH के पास 25.5 करोड़ रुपए बचे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 6 खिलाड़ी रिलीज कर डेनेवान फेरेरा को ट्रेड किया। DC के पर्स में 21.8 करोड़ रुपए मौजूद हैं।

KKR ने सबसे ज्यादा बदलाव किए, 9 खिलाड़ी आउट

KKR ने इस बार सबसे बड़ा बदलाव किया है। टीम ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल समेत 9 खिलाड़ियों को बाहर किया है। मोइन अली, डिकॉक और गुरबाज जैसे बड़े नाम भी रिलीज़ हुए। KKR के पास अब 64.3 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा पर्स है।

लखनऊ ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया और मोहम्मद शमी व अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा। वहीं शार्दूल को छोड़ दिया।

रिलीज हुए बड़े खिलाड़ियों पर नजर

1. वेंकटेश अय्यर – प्रदर्शन निराशाजनक

23.75 करोड़ में बिकने वाले वेंकटेश अय्यर ने पिछले सीजन में 11 मैच में सिर्फ 142 रन बनाए। टीम उन्हें प्लेइंग-11 में फिट नहीं कर पा रही थी। KKR अब कैमरन ग्रीन पर बोली लगा सकती है।

2. आंद्रे रसेल – उम्र और फॉर्म भारी पड़े

12 करोड़ में रिटेन हुए रसेल ने पिछले सीजन केवल 167 रन और 8 विकेट लिए। 37 साल की उम्र और लगातार गिरती फॉर्म के कारण टीम ने उन्हें रिलीज किया।

3. ग्लेन मैक्सवेल – सिर्फ 48 रन

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए मैक्सवेल 7 मैच में सिर्फ 48 रन ही बना सके। टीम मिनी ऑक्शन में मार्कस स्टोइनिस या अन्य ऑलराउंडर को प्राथमिकता दे सकती है।

IPL ट्रेड विंडो: कुल 10 बड़े ट्रेड

संजू सैमसन → CSK (18 करोड़)

रवींद्र जडेजा, सैम करन → RR

मोहम्मद शमी → LSG

अर्जुन तेंदुलकर → LSG

नीतीश राणा → DC

डनोवन फेरेरा → RR

मयंक मार्कंडेय → MI

रदरफोर्ड ↔ शार्दूल ठाकुर (GT–LSG ट्रेड)

मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को, टीमें नए कॉम्बिनेशन की तलाश में

आईपीएल 2026 की तैयारी तेज हो चुकी है और इस बार कई संभावित स्टार्स के लिए बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। सभी की नजरें मेगा ट्रेड के बाद अब मिनी ऑक्शन पर होंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post