Jabalpur News: नागपुर से अवैध कारतूस बेचने आए 5 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध हथियार एवं अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बरगी पुलिस ने नागपुर से अवैध रूप से कारतूस बेचने आए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग कारतूस, 5 मोबाइल फोन एवं एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन जप्त की है।

थाना प्रभारी ने हेमंत कुमार बताया कि 8 दिसंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडला बायपास रोड स्थित परमेश्वर ढाबा, मानेगांव मंगेली में कुछ लोग काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो में कारतूस रखकर ग्राहक की तलाश में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल ढाबा पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर 5 युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 14 कारतूस बरामद किए गए। साथ ही अलग-अलग कंपनियों के 5 मोबाइल फोन एवं बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन प्लेट MH 35 P 7202 अंदर रखी हुई) को जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में नागपुर से जबलपुर आकर कारतूस बेचने की बात स्वीकार की। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बरगी में धारा 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में  उजैर परवेज, कासिफ खान, असमित खोटे, शुभम कोटांगले एवं जयघोस टेम्बुरने, सभी निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) शामिल है। 

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक उदयप्रताप सिंह, होमनलाल नंदौरे तथा आरक्षक वीरेन्द्र धुर्वे, अजय शर्मा, बिपुल कुमार सिंह एवं चालक आरक्षक मुकेश पटले की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post