Astrology: आज का राशिफल

आज मेष राशि वालों के लिए दिन कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। बिजनेस में नुकसान की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। पुरानी गलतियों से सबक लें और दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। कोई कानूनी मामला परेशानी बढ़ा सकता है, इसलिए आंख-कान खुले रखें। जीवनसाथी से चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।

वृष राशि वालों के लिए आज आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन संयम रखें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और वेकेशन की योजना बन सकती है। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। पिता की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

मिथुन राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। बिजनेस की समस्याओं को लेकर भाइयों से सलाह लाभकारी रहेगी। उधार लिया धन चुकाने की कोशिश करेंगे। पड़ोस में विवाद हो सकता है, सावधानी रखें। जीवनसाथी हर कदम पर साथ देंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। गलत तरीकों से धन कमाने से बचें। पिता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान से किया वादा पूरा करना जरूरी है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। संतान का पढ़ाई से मन भटक सकता है। घर में धार्मिक आयोजन की संभावना है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें और किसी समस्या को नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि वालों का दिन भी मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। पार्टनरशिप में किया गया काम लाभ देगा। संतान के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बनेगी। पिता की कोई बात मन को खटक सकती है।

तुला राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि खराबी से खर्च बढ़ सकता है। किसी पुराने फैसले पर पछतावा होगा। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन आलस्य के कारण काम टालने से नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी की इच्छा पर नया वाहन खरीद सकते हैं। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें।

धनु राशि वालों के लिए दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि से रुके काम पूरे होंगे। मित्र से बिजनेस को लेकर बातचीत होगी। योजनाओं पर किया गया खर्च भविष्य में लाभ देगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।

मकर राशि वालों के लिए स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें और छोटी समस्या में भी डॉक्टर से सलाह लें। सामाजिक कार्यक्रमों से मान-सम्मान मिलेगा। मां से किसी बात पर तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी।

कुंभ राशि के लिए दिन अन्य दिनों से बेहतर रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगेंगे और आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्रोतों पर ध्यान देंगे। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।

मीन राशि वालों का मन इधर-उधर भटकेगा, जिससे काम लटक सकता है। पारिवारिक समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं। आसपास के लोगों को पहचान कर चलें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। जरूरत पड़ने पर उधार धन आसानी से मिल जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post