Astrology : आज का राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और आपकी आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। कोई मित्र आपसे निवेश को लेकर बातचीत कर सकता है।

वृष राशि के लिए आज का दिन उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। परिवार में लिए गए किसी निर्णय को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। सरकारी मामलों में समझदारी दिखाना जरूरी होगा। किसी मनचाही इच्छा के पूरी होने से खुशी मिलेगी।

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन बिजनेस में पार्टनर पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा। किसी निवेश योजना में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि के लिए आज नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी। संतान के साथ पिकनिक या घूमने की योजना बन सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया था, तो वह वापस मांग सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। भाई-बहनों के साथ चल रही अनबन को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

सिंह राशि के लिए आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। नए वाहन की खरीदारी का योग है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता से कामकाज को लेकर बातचीत हो सकती है। यदि किसी काम को लेकर मन में संशय है, तो फिलहाल आगे न बढ़ें। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कामों को टालने से बचें और बॉस की सलाह पर अमल करें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि वालों के लिए आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छा मौका मिल सकता है। सरकारी मामलों में लापरवाही से बचें। आय में वृद्धि होने से खुशी मिलेगी। कामों की सही योजना बनाकर चलें और दिखावे से दूरी रखें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि के लिए आज अचानक लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे अच्छा मुनाफा होगा। बिजनेस में किए गए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। मां से किसी बात पर खटपट हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अटका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है।

धनु राशि के लिए आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। काम को लेकर किसी मित्र से सलाह ले सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप मजबूत रहेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने के योग हैं। परिवार में किसी पार्टी या आयोजन से रौनक बनी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विरोधियों की बातों में न आएं।

मकर राशि वालों को आज लेन-देन में समझदारी दिखानी होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी अपने काम पर ध्यान बनाए रखें। उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से चली आ रही शारीरिक समस्या के लिए कुछ जांच करानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सकारात्मक सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना फायदेमंद होगा। किसी सहयोगी की बात से मन परेशान रह सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करने का प्रयास करेंगे।

मीन राशि वालों के मन में आज काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी, जिससे कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लग सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं, जो आगे चलकर परेशानी दे सकती है। संतान से किया वादा पूरा करना जरूरी होगा। पुराने कर्ज को चुकाने का प्रयास करेंगे और धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post