Astrology : आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से नई पहचान बनेगी और यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार दिखेगा। परिवार के सदस्य आपके काम में पूरा सहयोग देंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। विरोधियों की बातों में आने से बचें।

वृष राशि: आज का दिन तरक्की की दिशा में आगे बढ़ने का है। राजनीति से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि: आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। काम की व्यस्तता अधिक रहेगी और खर्चे भी बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी के लिए उपहार ला सकते हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। जरूरतमंद की मदद करने से सामाजिक छवि मजबूत होगी।

कर्क राशि: आज का दिन पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें और यात्रा में कीमती सामान संभालकर रखें।

सिंह राशि: आज आपको छोटे-छोटे लाभ के अवसर मिल सकते हैं। बेवजह किसी के मामले में न बोलें और वाणी में संयम रखें। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप हो सकता है। बच्चों की इच्छा पूरी करेंगे। आय बढ़ने से संतोष मिलेगा।

कन्या राशि: आज का दिन अनुकूल है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मित्रों की पहचान सोच-समझकर करें, क्योंकि कोई शत्रु मित्र बनकर सामने आ सकता है। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। किसी दूर के परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि: राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़ा पद मिल सकता है, लेकिन काम का दबाव भी बढ़ेगा। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। जरूरतमंद की मदद से आत्मसंतोष मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी का बुलावा आ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: आज सोच-समझकर काम करने की जरूरत है। जोश में आकर फैसले न लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है। कारोबार में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: आज काम का दबाव अधिक रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई सरकारी काम निपट सकता है। बॉस की बात बुरी लग सकती है, लेकिन संयम रखें।

मकर राशि: आज कोई मनोकामना पूरी हो सकती है और घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। संतान के मामलों में सही-गलत का फर्क जरूर समझाएं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि: आज जोखिम भरे कामों से दूर रहें। यात्रा के योग बन सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बुद्धि से बड़ा नुकसान टाल पाएंगे। परिवार में विवाह प्रस्ताव से खुशी का माहौल रहेगा। विवादों से दूर रहें।

मीन राशि: आज का दिन कुछ चिंता देने वाला रह सकता है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन सोच-समझकर करें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खान-पान पर ध्यान दें और कामों को योजना बनाकर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post