Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज आपको किसी भी काम में धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। उतावलापन नुकसानदेह हो सकता है। कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी सूझबूझ से वे सफल नहीं होंगे। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

वृष राशि: आज का दिन वाद-विवाद से दूर रहने का है। मन में काम को लेकर असमंजस और उतार-चढ़ाव रहेंगे। कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। संतान के लिए नया वाहन लेने की योजना बनेगी। पहले किए गए वादों को समय पर पूरा करना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। सिंगल लोगों की प्रेम मुलाकात संभव है और परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: आज धन में वृद्धि के योग हैं, लेकिन किसी के बहकावे में आने से बचें। विदेश से जुड़े व्यापारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता और भागदौड़ रहेगी, डॉक्टर से सलाह जरूरी होगी। पुरानी गलती दोहराने से बचें, नहीं तो पिता नाराज हो सकते हैं।

कर्क राशि: आज आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है, इसलिए संयम रखें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

सिंह राशि: आज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, खासकर कोर्स या दाखिले से जुड़ा मामला सुलझेगा।

कन्या राशि: आज आलस्य त्यागकर आगे बढ़ने का दिन है। वाणी में सौम्यता बनाए रखें और किसी की बातों में न आएं। माता कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे समय पर पूरा करना जरूरी होगा। किसी परेशानी में भाइयों से सलाह लें। दूसरों के मामलों में दखल और जोखिम भरे काम से बचें।

तुला राशि: आज जिम्मेदारी से काम करना होगा। आय से अधिक खर्च तनाव बढ़ा सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी। रहन-सहन में सुधार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन से बॉस प्रभावित होंगे और प्रमोशन की चर्चा आगे बढ़ सकती है। नए काम में सोच-समझकर कदम रखें। समय का सही उपयोग जरूरी है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

धनु राशि: आज बड़ों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय सबको प्रभावित करेंगे। ऊर्जा अधिक रहने से काम समय पर पूरे होंगे। ध्यान भटकने से बचें। संतान की संगति पर नजर रखें। परिवार में विवाह से जुड़ी बाधा पर किसी मित्र से सलाह ले सकते हैं।

मकर राशि: आज का दिन खुशियां देने वाला है। दूर रह रहे किसी परिजन से शुभ समाचार मिलेगा। पुराने पेंडिंग काम पूरे होंगे। धन के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी और तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

कुंभ राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में तकनीकी समस्या परेशान कर सकती है। काम का दबाव रहेगा, जूनियर से मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्या पर गुरुजनों से बात करनी चाहिए। कोई मनचाही इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

मीन राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। नया करने की कोशिश सफल होगी। आसपास के विरोधियों से सतर्क रहें, वरना नुकसान हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post