Jabalpur News: चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने धारदार चाकू किए जब्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना कोतवाली पुलिस पैट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान राधा कृष्ण गोपाल सदन हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर लुकने-छिपने और भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नमन दीक्षित (22 वर्ष), निवासी अग्रवाल बारातघर के सामने, चेरीताल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से खोंसे में रखा तलवारनुमा चाकू बरामद किया गया।

इसी तरह गोपाल बाग तलैया के पास एक अन्य युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम उत्कर्ष पटेरिया (19 वर्ष), निवासी गुजराती कॉलोनी, चेरीताल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से खोंसे में रखा मछलीनुमा चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से अवैध चाकू जब्त करते हुए उनके विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post