Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। बजट बनाकर चलना ज़रूरी होगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें और पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाएं। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। उधार लिया हुआ धन वापस मांगने की स्थिति बन सकती है। किसी भी बड़े जोखिम से बचें।

वृष राशि: आज का दिन सकारात्मक रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। बिजनेस बेहतर चलेगा। सरकारी कामों में भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। मां से किसी बात पर मतभेद संभव है।

मिथुन राशि: आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। धन से जुड़ी पुरानी परेशानियां दूर होंगी। बुद्धि और विवेक से लिए फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा। घूमने की योजना बनेगी और दान-पुण्य में रुचि रहेगी। ज़रूरी कामों में जल्दबाज़ी न करें।

कर्क राशि: आज पेंडिंग काम पूरे करने का दिन है, नहीं तो आगे परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी से मांगकर वाहन न लें। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण व्यस्तता बनी रहेगी।

सिंह राशि: सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर मान-सम्मान मिलेगा। आपकी मधुर वाणी आपको आगे बढ़ाएगी। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा। ईर्ष्या-द्वेष से दूर रहें। यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखें। फोकस थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्या राशि: दिन व्यस्त रहेगा। काम के सिलसिले में यात्राएं होंगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक तनाव संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें।

तुला राशि: दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा न करें और अहम जानकारी साझा करने से बचें।

वृश्चिक राशि: दिन आनंदमय रहेगा, लेकिन काम का दबाव अधिक रहेगा। छोटी-छोटी लाभ योजनाओं पर ध्यान देंगे। सरकारी क्षेत्र में छवि अच्छी रहेगी। आस-पड़ोस में विवाद की स्थिति बन सकती है। करियर को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

धनु राशि: सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आय के स्रोत बढ़ाने पर ध्यान देंगे, लेकिन उधार लेने से बचें। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। खानपान और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मकर राशि: दिन थोड़ा सावधानी भरा है। किसी भी काम में जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। धन और समय का सही उपयोग करें। बैंक लोन से जुड़ा काम बन सकता है। किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कुंभ राशि: बिजनेस के लिए दिन अच्छा है, लेकिन तकनीकी समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुभव काम आएगा। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है, पर ज़रूरी बातें साझा न करें। छोटी यात्रा संभव है। जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं।

मीन राशि: दिन मेहनत और लगन का है। पुराना मित्र मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथी के साथ रोमांटिक पल मिलेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार से आर्थिक मदद मिलेगी। घरेलू समस्याओं पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लाभदायक रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post