वृष राशि: आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। छोटे बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। किसी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल है। मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सम्मान बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी, लेकिन विरोधियों की बातों में न आएं। लंबे समय से रुके काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। किसी से धन उधार लेने से बचें।
कर्क राशि: आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके लिए लाभकारी हो सकता है। कला-कौशल में निखार आएगा। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी मित्र से सावधान रहें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। पिताजी की मदद से कोई चिंता दूर होगी।
सिंह राशि: आज सुख-साधनों में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में राहत मिलने के संकेत हैं। दूसरों के मामलों में बेवजह हस्तक्षेप करने से बचें।
कन्या राशि: आज का दिन आनंदमय रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना आवश्यक है। कला के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
तुला राशि: आज व्यापार के मामलों में कुछ उलझनें रह सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों को घूमाने ले जा सकते हैं, लेकिन उनकी सेहत का ध्यान रखें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात संभव है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
वृश्चिक राशि: आज आय के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखें तथा बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतें।
धनु राशि: आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। भाई-बहन कोई उपयोगी सलाह दे सकते हैं। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। किसी इच्छा की पूर्ति से मन खुश रहेगा।
मकर राशि: आज का दिन पेंडिंग कार्यों को पूरा करने का है। नई नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं। माताजी किसी बात से आहत हो सकती हैं, इसलिए संयम रखें। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि: आज जिम्मेदारी से काम करने का दिन है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्यों पर पूरा ध्यान देंगे। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। लंबे समय से अटकी कोई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। माताजी की सेहत को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि: आज का दिन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने की योजना बनेगी। परिवार में बेवजह के विवाद हो सकते हैं। भाई-बहनों से सलाह मिलेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी संभव है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करेंगे।
.jpg)