मेष राशि: आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके अच्छे कामों के लिए आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी पर वह खरी उतरेगी। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या दूर हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं। किसी पारिवारिक मामले को लेकर तनाव हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश करेंगे।
वृष राशि: आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन या लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में बिना एक्सपर्ट की सलाह के निवेश न करें।
मिथुन राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र रहना होगा। कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है। जल्दबाजी की आदत परेशानी में डाल सकती है। परिवार में विवाह से जुड़ी बाधा दूर होगी और आप बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
कर्क राशि: आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और रहन-सहन बेहतर बनाने पर खर्च भी बढ़ेगा। संतान की किसी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर कदम उठाएं।
सिंह राशि: आज आप सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाएंगे। पुराने कर्ज को काफी हद तक चुकाने में सफल रहेंगे, लेकिन आय पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात बिजनेस में लाभ दिला सकती है।
कन्या राशि: आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। संतान की नौकरी से जुड़े काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। माताजी से किए वादे में लापरवाही करने पर वह नाराज हो सकती हैं। आसपास के लोगों को पहचानकर ही भरोसा करें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग किसी अच्छी योजना में निवेश करेंगे।
तुला राशि: आज का दिन थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है। जल्दबाजी के कारण समस्याएं आ सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा परेशानी खड़ी कर सकता है। संतान के दाखिले को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को धन उधार देने से बचें। माताजी की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि: सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। खान-पान पर नियंत्रण न रखने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नए घर के रिनोवेशन का काम शुरू होगा, जिसमें मेहनत ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम न मिलने से निराशा होगी, फिर भी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
धनु राशि: आज का दिन मंगलमय रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। खर्च करते समय जरूरतों का ध्यान रखें। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने से बचें, वरना साथी के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।
मकर राशि: बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नई योजनाएं अच्छा मुनाफा देंगी। किसी पर भी भरोसा सोच-समझकर करें। परिवार में एकजुटता बनाए रखने के लिए सबकी बात माननी होगी। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है। बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देंगे।
कुंभ राशि: आज नए घर की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। काम में पूरी मेहनत दिखानी होगी और किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को लेकर अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। राजनीति से जुड़े किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। माताजी से पारिवारिक मामलों पर चर्चा करने से अच्छी सलाह मिलेगी।
मीन राशि: आज बहसबाजी से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। बिजनेस में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। नई कोशिशें सफल रहेंगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है और किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
.jpg)