वृष राशि : आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। किसी कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। संपत्ति खरीदने से पहले पिता की सलाह लें। कुछ पुराने पारिवारिक विवाद फिर उभर सकते हैं।
मिथुन राशि : विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मनचाहे कोर्स में प्रवेश मिल सकता है। कानूनी मामलों में राहत मिलने के योग हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
कर्क राशि : आज मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। आसपास के लोगों को पहचानकर भरोसा करें। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। कार्यों में लापरवाही से बचें। संपत्ति संबंधी मामलों में दस्तावेजों पर ध्यान दें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि : नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों से मान-सम्मान बढ़ेगा। पैरों से संबंधित कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, सावधानी रखें।
कन्या राशि : बातचीत में संयम रखें। संतान के व्यवहार से चिंता हो सकती है। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें। सरकारी कार्य पूरे होने के योग हैं। भाई-बहनों से कोई बात छिपाकर न रखें।
तुला राशि : नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कर्ज उतारने का प्रयास सफल रहेगा। कुछ मानसिक तनाव बना रह सकता है।
वृश्चिक राशि : धन में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी नई योजना की शुरुआत करेंगे। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें। ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी से सावधान रहें। उधार न दें।
धनु राशि : स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। रहन-सहन में सुधार करें। मां को मनाने का प्रयास करें। मेहमानों का आगमन संभव है। अविवाहित लोगों को साथी से मुलाकात होगी। नौकरी के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि : खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। आय-व्यय का संतुलन रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। कार्यों में लापरवाही न करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कुंभ राशि : मन में उलझन बनी रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बनेगी। व्यापार पर ध्यान दें, भविष्य में लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं।
मीन राशि : दिन शुभ रहेगा। संतान की नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। रिश्तेदारों से मेल-मिलाप होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग लापरवाही न करें।
.jpg)