वृष राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें, दुर्घटना की आशंका है। दूर रह रहे किसी परिजन की याद आ सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
मिथुन राशि के जातकों को आज खास लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। किसी कानूनी मामले में सावधानी जरूरी है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। जिम्मेदारियां दूसरों पर डालने से बचें। अपने काम से संतुष्ट रहेंगे और सम्मान मिलने की संभावना है।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी क्षमता को पहचानकर ही कार्य करें और आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी से जुड़े कामों के कारण बाहर आना-जाना लगा रहेगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। आय को ध्यान में रखकर खर्च करें, फिजूलखर्ची कर्ज का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य में चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। पिता की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। किसी की कही-सुनी बातों में आने से बचें।
कन्या राशि वालों की नेतृत्व क्षमता आज बढ़ेगी। साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा और काम में मन लगेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर सावधानी रखें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। परिवार में चल रही अनबन बातचीत से सुलझ सकती है।
तुला राशि के जातकों को आज छोटे-छोटे लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दिखावे से बचें और बातचीत में संयम रखें। बड़े-बुजुर्गों से सलाह फायदेमंद रहेगी। गुस्से पर काबू न रखा तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात मन को चुभ सकती है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी खरीदने के लिहाज से अच्छा है। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। सरकारी काम जो लंबे समय से अटके थे, उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी। नई गाड़ी या मकान खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और कामों में सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी, हालांकि घरेलू जरूरतों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं सुलझाने का मौका मिलेगा। पिता की सलाह पर सोच-समझकर अमल करें। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि वालों को आज मेहनत के दम पर सफलता मिलेगी। बुद्धिमानी से किए गए काम लोगों को प्रभावित करेंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। टीमवर्क से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और धन-धान्य में वृद्धि होगी। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें। पिता की कोई बात मन को दुखी कर सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस रखना होगा।
मीन राशि के जातकों को आज धन से जुड़े बड़े जोखिम लेने से बचना चाहिए। आसपास के लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। नए घर से जुड़े काम शुरू हो सकते हैं। कोई व्यक्ति आपसे उधार मांग सकता है, सतर्क रहें। परिवार को समय दें और दूसरों के मामलों में दखल न दें। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
.jpg)